Saturday , 12 September 2026

प्रशासन के लिए सिरदर्द बनी पराली का जलाना, जबकि किसानों को नहीं मिल रहा दूसरा रास्ता!

हरियाणा में परानी जलाने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद प्रदेश के जिलों से पराली जलाए जाने के मामले सामने आ रहे है। तो वहीं पराली जलाने का नया मामला करनाल से सामने आया है। जहां पर किसानों द्वारा पराली जलाने की लाइव तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं। तो वहीं अब ऐसे में इलाके के डीसी निशांत कुमार ने ऐसे किसानों पर कार्रवाई करने का मन बना लिया है। उनकी माने तो जिस भी ग्राम पंचायत में 5 से ज्यादा एक्टिव फायर लोकेशन पाई गईं, वहा के सरपंच और ग्राम सचिव को सस्पेंड भी किया जाएगा। 

प्रशासन जहा किसानों पर कार्रवाई की बात कर रहा है, तो वहीं किसानों ने पराली जलाने को अपनी मजबूरी बताई है। किसानों का कहना है कि अगर पराली में आग नही लगाते तो हमारा खेत नही बनता। सरकार ने जो मशीन लगाई है वो काफी महंगी पड़ती है। जबकि पराली के गठे बनाने पर उनके खरीददार नहीं मिलते हैं।

कुल मिलाकर बात ये है कि सरकार और प्रशासन की लाख कोशिशें भी किसानों को राहत देने का काम नहीं कर पा रही। ऐसे में किसान करे तो करे क्या। लेकिन प्रशासन है कि किसानों पर कार्रवाई करने का मन बना चुका है। जबकि उन्हें तो पराली के समाधान के बारे में काम करना चाहिए था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *