Saturday , 25 July 2026

प्रदेश में परिवर्तन की बात को लेकर राजनीतिक दलों द्वारा यात्राएं निकालने का दौर जारी !

एक के बाद एक राजनीतिक दल प्रदेश में परिवर्तन की बात को लेकर यात्राएं निकाल रहा है अब इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा डेस्क : एक के बाद एक राजनीतिक दल प्रदेश में परिवर्तन की बात को लेकर यात्राएं निकाल रहा है अब इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा को लेकर हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अभय चौटाला को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की नेता को जनता के बीच में रहना चाहिए तभी वह उनकी समस्याएं समझ सकता है। दरअसल अभय चौटाला की परिवर्तन यात्रा पर शिक्षा मंत्री कवंर पाल गुर्जर ने कहा कि उनको मेरी शुभकामनाएं हैं । और मैं समझता हूं कि सभी राजनीतिक दलों को जनता के बीच में रहना चाहिए। जनता के बीच में रहकर ही जनता की समस्या का पता चलेगा और उसी प्रकार के विषय भी उठाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा की यात्रा का लाभ होता है अगर हम लोगों को अपनी बात से सहमत करते हैं। निश्चित तौर से पार्टी का विस्तार होता है और पार्टी आगे बढ़ती है। सभी पार्टियों का यही उद्देश्य होता है। वही विधानसभा में अभय चौटाला के व्यवहार को लेकर उन्होंने कहा कि अभय चौटाला बड़े नेता है उन्हें थोड़ा अपने व्यवहार में परिवर्तन करना चाहिए। हालांकि वो हर विषय को विधानसभा में काफी अच्छे तरीके से रखते हैं और पूरी तैयारी के साथ विधानसभा में आते हैं। और लेकिन जो उनका गुस्सा है वह उस सारे को खराब कर देता है। कई बार गुस्सा अच्छी बात को भी खराब कर देता है।

हरियाणा में 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों द्वारा विभिन्न तरीके से व्यवस्था परिवर्तन के नारे के साथ यात्राएं निकाली जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा। उसके बाद हरियाणा में महम से विधायक बलराज कुंडू की यात्रा और अब इनेलो नेता अभय चौटाला परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चला रही है। ऐसे में देखना होगा कि परिवर्तन के नारे के साथ चल रही राजनीतिक दलों की यह यात्राएं उन्हें कितनी सफलता की ओर ले जा पाएंगी और कौन सा दल सत्ता पर काबिज होगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *