चंडीगढ़, 21 मई। देश में बढ़ रहे पेट्रोल और डीज़ल की कीमत से लोग काफी परेशान है आए दिन पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के कारण आम जनता में सरकार के प्रति काफी नाराजगी दिखाई दी। वहीं चंडीगढ़ में भी बढ़ती पेट्रोल की कीमतों से लोगों में सरकार के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि बढ़ती कीमतों का असर उनकी बचत पर पड़ता है। वहीँ लोगों ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि को लेकर इतनी नाराजगी है कि उन्होंने ये तक कहा कि मोदी सरकार के सभी दाव फुस हो गए हैं जो भी वादे मोदी सरकार ने सत्ता में आने से पहले या आने के बाद किए वो सभी खोखले निकल। चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 73.68 रुपए है तो डीजल की कीमत 65.88 रुपए है। पेट्रोल और डीजल लोगों की रोजमर्रा की जरुरत है इसमें दिन बा दिन बढ़ोतरी होने से लोगों की बचत पर इसका बुरा असर पड़ता है। लोगों का कहना है कि कीमतों के इस कदर बढ़ने से इसका असर सीधा उनकी पॉकेट पर पड़ता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
