Friday , 30 October 2026

पुलिस ने पकड़े दो शातिर मोटरसाईकिल चोर

भिवानी पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने दो मोटरसाईकिल चोरों को धर दबोचा। जानकारी के अनुसार आरोपी मोटरसाईकिल चोरी करके भाग रहे थे जिन्हें पुलिस ने नाके के दौरान पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य एक और साथी के बारे में बताया जोकि इस सब में उनके साथ शामिल था इसके आलावा आरोपियों ने चोरी की अन्य मोटरसाईकिलों का भी खुलासा किया। साथ ही आरोपियों ने यह भी बताया कि चोरी किए गए बाइक उन्होंने कहाँ छुपा कर रखे हैं। पुलिस ने चोरी के 6 मोटरसाईकिल बरामद कर लिए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस इन चोरियों में शामिल अन्य फरार आरोपी की तलाश भी कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *