पंचकूला पुलिस को शहर में बिगड़ रही कानून व्यवस्था की अब चिंता ही नहीं रह गई है। पंचकूला पुलिस के लिए अब हनीप्रीत के अलावा कुछ भी नहीं दिख रहा है। चंडीमंदिर के जिस थाने में हनीप्रीत को रखा गया है उसके साथ लगते ही नार्थ पार्क में रविवार को कुछ बदमाशों ने पिस्टल की नोक युवतियों के अपहरण का प्रयास किया। इन बदमाशों ने युवतियों के साथ आए युवकों की भी जम कर पिटाई कर डाली और उनकी गाड़ी पर फायरिंग भी की।
किसी तरह अपनी जान बचाकर युवती का कजंन मुनीष चंडीमंदिर थाने पहुंचा तो उन्हें अंदर घुसने ही नहीं दिया जा रहा था, क्योंकि वहां पर डेरामुखी राम रहीम की मुंहबोली बेटी को रखा गया था। पीडित युवति ने आरोप लगाया कि बदमाश उसे किडनैप करके ले जाना चाहते थे, उनके हाथ में राइफल भी थी और उन्होंने कार पर गोली भी चलाई। उसका कहना है कि मीडिया वालों ने जब हमारी मदद की तो पुलिस ने हस्तक्षेप किया। नोबत यहां तक आ गई कि युवकों को पुलिस कर्मियों के पांव पकड़ने पड़ गए। बड़ी मुश्किल के बाद यह युवक थाना प्रभारी के पास पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज करवाई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस अधिकारी ने बताया कि को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से पिस्टल का एक जिन्दा कारतूस भी बरामद हुआ है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
