बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता राजेंद्र सभरवाल ने निगम के 3 कर्मचारियों को अपनी पावर का गलत इस्तेमान करने के चलते निलंबित कर दिया। निलंबित हुए कर्मचरियों में सीए इंद्रजीत, जई रविंदर, सहायक लाइनमैन शामिल है। जानकारी के अनुसार निलंबित कर्मचारियों पर सीए इंद्रजीत के घर के बिजली के बिल को अवैध तरीके से ठीक करने का आरोप है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सीए के घर का बिजली बिल 35 हजार था, जिसे पावर का गलत इस्तेमाल करते हुए कम करके 5 हजार कर दिया गया। अधीक्षक अभियंता ने जांच की तो इस मामले का खुलासा हुआ जिसके बाद मामले में शामिल कार्यकर्ताओं को नौकरी से निलंबित कर दिया गया। यह गड़बड़ फतेहबाद के एसडीई हरभजन कंबोज की आईडी से हुआ जिनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
