Thursday , 10 September 2026

‘पाकिस्तानी पहलवान’ को हराकर सोनू ने मचाई धूम

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अब रेसलिंग के रिंग में भी धमाल मचा रहे हैं। सोनू सूद जालंधर में द खली की रेसलिंग एकेडमी में पहुंचे थे। जहां पहुंच कर सोनू ने रेसलरों की ट्रेनिंग के बारे में जानकारी ली और रेसलिंग करके ‘पाकिस्तानी पहलवान’ को हरा दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एक प्रदर्शनी मैच में सोनू सूद ने एक ‘पाकिस्तानी पहलवान’ के साथ भिड़ गए। जैसे ही वह पाक पहलवान रिंग में दाखिल हुआ। वैसे ही सोनू ने उसकी जमकर धनाई की और रिंग से बाहर फेंक दिया। इसके बाद बुर्का पहने महिला रिंग में घुसी और सोनू सूद से नाचने के लिए कहने लगी और सोनू ने महिला के साथ जमकर डांस किया। इसे देखकर सभी दर्शक हंस कर लोट-पोट हो गए। इस मौके पर खली ने कहा कि पंजाब में रेसलिंग में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने इनसे रू-ब-रू कराने के लिए सोनू को आमंत्रित किया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *