शिमला: पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावों को लोकतंत्र का महापर्व बताया है। हिमाचल प्रदेश में 25 अक्टूबर, 1952 को चुनाव हुए थे। क्योंकि बर्फ पडने के कारण हिमाचल प्रदेश के उस इलाके में समय से पहले मतदान कराया गया था. जिसमें ‘श्याम शरण नेगी’ ने सबसे पहले मतदान किया था और इस तरह वह स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता बन गए थे। उस समय वह कल्पा में चुनाव ड्यूटी पर थे और उसी मतदान केंद्र पर उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। सौ साल की उम्र पार कर चुके नेगी ने अबतक सभी 16 लोकसभा चुनावों तथा 14 विधानसभा चुनावों में मताधिकार का इस्तेमाल किया है और इस तरह से वह अब तक 31 बार मतदान कर चुके हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
