Monday , 27 July 2026

पति ने की पत्नी की हत्या

फतेहगढ़ साहिब : जिले में एक महिला की उसके पति ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने आज इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला के भाई के बयान मुताबिक, उसकी बहन की शादी 14 दिसंबर 2017 को हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद उस व्यक्ति ने उसकी बहन का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि महिला के भाई ने कहा कि उसकी गर्दन और पेट पर जख्म था और उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या पति द्वारा की गयी है।
मंडी गोविंदगढ़ के एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के बयान के आधार पर पुलिस ने उस व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि पोस्ट-मार्टम करने के बाद शव को उनके परिवार वालों को सौप दिया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *