पंजाब डेस्क: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अंदरूनी रार बढ़ती ही जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
दरअसल, पंजाब के पटियाला में अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके खिलाफ बागी तेवर दिखाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू के अलग-अलग पोस्टर लगे हैं। जिसमें लिखा हुआ है सारा पंजाब सिद्धू के साथ..मांगता है पंजाब गुरु की बेअदबी का हिसाब जवाब।

यहां तक की नौजवानों ने भी ये ही टी-शर्ट भी सिद्धू की फोटो लगाकर पहनी हुई है। दूसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री की बेटी ने इन पोस्टरों को लेकर ऐलान कर दिया कि पटियाला से उनके पिता कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव लड़ेंगे।

पटियाला की शहरी सीट से चुनाव लड़ते आए हैंकैप्टन अमरिंदर सिंह
बता दें कि पटियाला की शहरी सीट से कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव लड़ते आए हैं, तो वहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन अब कांग्रेस में जारी कलह के चलते अब सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
