Wednesday , 29 July 2026
BIG BREAKING: हरियाणा सरकार की बड़ी घोषणा

पंचकूला में ग्रुप-डी कर्मचारियों का राज्य स्तरीय इंडक्शन प्रोग्राम, CM नायब सैनी करेंगे शुभारंभ

पंचकूला: हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में नियुक्त ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए आज पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मानव संसाधन विभाग (HRD) के निर्देशानुसार 16 अक्टूबर 2025 या उसके बाद नियुक्त सभी ग्रुप-डी कर्मचारियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। कर्मचारियों के साथ उनके माता-पिता या जीवनसाथी को भी शामिल होने की अनुमति दी गई है।

कार्यक्रम की सुरक्षा के मद्देनज़र स्टेडियम परिसर और मुख्यमंत्री के रूट पर करीब 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पंचकूला की डीसीपी आईपीएस अदिति सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, वीआईपी मूवमेंट, पार्किंग, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास और ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

ट्रैफिक एडवाइजरी

पंचकूला पुलिस ने आम नागरिकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 29 जुलाई सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सेक्टर-3/21 ट्रैफिक लाइट से ताऊ देवी लाल स्टेडियम होते हुए घग्गर पुल तक जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है, ताकि जाम से बचा जा सके।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *