Sunday , 9 August 2026
पंचकूला के सरकारी कॉलेज में अचानक पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, ‘NO ENTRY’ बोर्ड पर जताई आपत्ति

पंचकूला के सरकारी कॉलेज में अचानक पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, ‘NO ENTRY’ बोर्ड पर जताई आपत्ति

पंचकूला: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा शनिवार को बिना पूर्व सूचना पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज पहुंच गए। अचानक हुए इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और छात्र-छात्राओं से सीधे बातचीत की। निरीक्षण के दौरान कॉलेज के चुनावी स्ट्रॉन्ग रूम और एडमिशन ब्लॉक के बाहर ‘NO ENTRY WITHOUT PERMISSION’ के नोटिस लगे मिले। मंत्री ने इस पर आपत्ति जताते हुए संबंधित अधिकारियों को नोटिस तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छात्रों से सीधे संवाद

महीपाल ढांडा ने विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान कॉलेज की पढ़ाई और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगे। छात्रों ने भी अपनी समस्याएं और मांगें मंत्री के सामने रखीं। मंत्री के सहज व्यवहार और विद्यार्थियों के साथ खुले तौर पर बातचीत करने से कॉलेज में मौजूद छात्र काफी उत्साहित नजर आए।

MP.Ed कोर्स शुरू करने की मांग

छात्रों ने कॉलेज में शारीरिक शिक्षा में स्नातकोत्तर यानी MP.Ed कोर्स शुरू किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। विद्यार्थियों की मांग सुनने के बाद शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और सकारात्मक तरीके से आगे की प्रक्रिया पर काम किया जाएगा।

रोजगारपरक शिक्षा पर जोर

मंत्री ने विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान शिक्षा को रोजगार से जोड़ने की जरूरत पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए, जो उन्हें भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करे। उन्होंने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग सकारात्मक दिशा में करने की अपील की।

अधिकारियों को दिए निर्देश

निरीक्षण के अंत में शिक्षा मंत्री ने कॉलेज के प्राध्यापकों और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनके समाधान के लिए संवेदनशील रवैया अपनाया जाए। उन्होंने परिसर में ऐसा शैक्षणिक माहौल तैयार करने पर जोर दिया, जहां विद्यार्थी बिना झिझक अपनी बात रख सकें और पढ़ाई पर बेहतर तरीके से ध्यान दे सकें।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *