हरियाणा डेस्क: शहरी इलाकों के बाद गाँव मे बढ़ रहे कोरोना मामलों और पंचकूला के गाँव की क्या स्तिथि है पर जानकरी देते हुए ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि, कोरोना का प्रकोप शहरों सहित गांव में पैर पसार रहा है। गाँव मे इसकी रोकथाम की जा सके उसके लिए सरकार ने जो हिदायतें दी। उसके लिए पंचकूला प्रसाशन को हिदायत दी गई है गाँव मे जा कर जांच की जाए और अगर किसी गांव मे संक्रमण ज्यादा मिलता है तो ठीकरी पहरा लगाए जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!‘पंचकूला में वेंटिलेटर, बेड्स और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर भी उपलब्ध है’
उन्होंने बताया कि पंचकूला में वेंटिलेटर, बेड्स और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि, 4 से 5 सेंटर्स शुरू किए गए है जिसमें कई सामाजिक संस्थाए सामने आई है। उन्होंने बताया कि बेड्स और बिल्स को लेकर पंचकूला में प्राइवेट अस्पतालों पर नियंत्रण रहे इसके लिए दो लोगों की ड्यूटी लगाई गई जिसमें एक सरकारी कर्मी और एक सामाजिक कार्यकर्ता शामिल है। जो प्राइवेट अस्पतालों के प्रसाशन के साथ मिल कर दिक्कतों का समाधान करेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
