हरियाणा डेस्क: देशभर में जहां एक तरफ करोना काल चल रहा है वहीं दूसरी ओर स्कूलों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही। बता दें कि हरियाणा के अंबाला शहर में एक बार फिर से अभिभावकों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। अंबाला शहर के एक निजी स्कूल द्वारा एनुअल चार्जेस और एडमिशन फीस मांगे जाने पर पेरेंट्स भड़क उठे। बता दें कि अभिभावक 2 दिनों से लगातार मैनेजमेंट व स्कूली प्रशासन से बातचीत कर रहे हैं और अभी तक बातचीत का कोई हल नहीं निकला ऐसे में स्कूल प्रिंसिपल ने यह आश्वासन दिया है कि वह मैनेजमेंट से ऊपर बात करके बताएंगे कि क्या कुछ हल हो सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अभिभावकों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा
वहीं दूसरी ओर अभिभावकों का गुस्सा बढ़ता नजर आ रहा है और वहीं दूसरी और एक्टिविस पंखील का यह कहना है की एनुअल चार्जेस एजुकेशन कोड के विरुद्ध है यह नहीं लिए जाने चाहिए और जो एडमिशन फीस हर क्लास में ली जा रही है वह भी गलत है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
