भिवानी में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। मामला गांव पालुवास का है जहां एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने पर जहर खाकर जान दे दी। हैरानी की बात ये है कि ये सब मृतक की पत्नी के जीजा द्वारा बिछाए जाल के कारण हुआ। जबकि लड़की ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। फिलहाल आरोपी जीजा फरार है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बता दे कि दो दिन पहले ही दो मई को महिला थाना में गांव पालुवास निवासी 13 वर्षिय एक नाबालिग लङकी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। नाबालिग ने दुष्कर्म का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि 36 वर्षिय अपने ही पिता इन्द्रजीत पर लगाया था। जब इसकी जानकारी पिता को लगी तो उसने अपने घर में ही जहर खाकर जान दे दी। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल लाया गया और आगामी जांच शुरु की गई।
मृतक के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि उसका बेटा इन्द्रजीत शराब का आदी था। और उसका अपनी पत्नी से झगङा होता रहता था। उन्होने आशंका जताई की घरेलू झगङे के चलते ही उसने जहर खाकर आत्महत्या की है। लेकिन पुलिस को दिए बयान में उन्होने पूरे मामले का खुलासा किया है। मृतक मजदूरी का काम करता था। जबकि मृतक के पिता ने लड़की द्वारा दर्ज किये मामले को नकारा।
वहीं मामले की जांच कर रहे सदर थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि इस मामले में मृतक इन्द्रजीत के पिता कृष्ण के बयान पर गांव बामला निवासी एडवोकेट सोमबीर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। सोमबीर मृतक इन्द्रजीत की पत्नी का जीजा है और परिजनों के मुताबीक सोमबीर ने ही मृतक की नाबालिग बेटी को बहला कर दुष्कर्म का झुठा मामला दर्ज करवाया था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
