Monday , 27 July 2026

नवविवाहिता चढ़ी दहेज़ की बलि, जहीरला प्रदार्थ खाने से हुई मौत

यमुनानगर, 21 मई(वीणा अरोड़ा): यमुनानगर के कस्बा रादौर की एक नवविवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक युवती के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज़ के लिए उसे प्रताड़ित करने और खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक तीन माह पहले अमादलपुर निवासी मनीषा की शादी रादौर निवासी राजवीर के साथ हुई थी। ज्यादा दहेज न लाने को लेकर शादी के पहले दिन से ही मनीषा के ससुराल वालों ने उसे तंग करना शुरू कर दिया था, जिस बारे में मनीषा ने अपने परिजनों को भी बताया था।

मृतका के परिवार वालों का आरोप है कि उसके ससुराल वाले कम दहेज़ लाने के लिए उसे परेशान किया करते थे और उसके साथ अभद्र व्यवहार करते थे। मृतका का पति भी मोटरसाईकिल के लिए उस पर दबाव डाल रहा था। इतना ही मृतका के चाचा का आरोप है कि ससुराल वालों ने उनकी लड़की के सामने शर्त रखी कि अगर दहेज नहीं ला सकती तो या तो सुसराल छोड दे नही तो दुनिया, जिसके चलते युवती ने यह कदम उठाया। फिल्हाल पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर सुसराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ जिसमें मृतका का पति भी शामिल है दहेज और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

 

विवाहिता की मौत की खबर सुनते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और जमकर हंगाम किया। मृतका के परिजन आरोपी ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की सुचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने मृतका के पति को वही पर बिठा लिया। ससुराल वाले अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झुठलाते हुए युवती को कभी तंग न किए जाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि रात को जब मनीषा की तबियत खराब हुई तो वो तुरंत उसे डाक्टर के पास ले गए और यमुनानगर लाते समय उसकी मौत हो गई। फ़िलहाल परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दहेज और हत्या का मामला दर्ज कर मृतका के पति को मौके पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *