नरवाना : ढाकल-सुदकैन लिंक मार्ग पर अज्ञात बाईक चालकों ने एक व्यक्ति की आखों में मिर्च डालकर 10 लाख रूपए लूट लिए। सुचना मिलते ही डीएसपी कुलवंत बिश्रोई व सीआईए टीम इंचार्ज प्रदीप हुड्डा ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार सुदकैन गांव का बालकिशन अपनी दुकान से 10 लाख रूपए लेकर बैंक में जमा करवाने के लिए नरवाना जा रहा था तो गांव से निकलते ही सामने से आ रहे दो बाईक सवारों ने उसकी बाईक रूकवाकर उसकी आंखों में मिर्च डाल दी और रूपयों से बैग छीन कर फरार हो गए। पीडि़त को सड़क के पास काम कर रहे किसानों ने अस्पताल में पहुंचाया और इस मामले की सुचना पुलिस को दी। सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल के पास ही खाली बैग बरामद कर लिया। पुलिस ने लूटेरे की तलाश के लिए इलाके में नाकाबंदी करवाकर जांच शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
