गुरुग्राम, 7 सितम्बर(सतीश कुमार राघव): गुरुग्राम में मुसलमानों द्वारा नमाज के दौरान बज रहे लाऊड स्पीकर का हिन्दू संगठन के लोगों ने विरोध किया है। दरसल शीतला कॉलोनी के एक मकान में बज रहे लाउड स्पीकर का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। हिन्दू संगठनों के लोगों का कहना है कि इस मकान में कुछ दिनों से सैंकड़ो की संख्या में लोग नमाज पढ़ते हैं और तेजी से सुबह शाम लाउड स्पीकर बजाते हैं जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है।
आपको बता दे कि हिन्दू संगठन द्वारा खुल्ले में नमाज का विरोध करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को नमाज पढ़ने के लिए प्रशासन ने 37 स्थान चिन्हित किए हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगों का आरोप है कि यह मकान उन्ही चिन्हित स्थान में से एक है लेकिन हिन्दू संगठन के लोग जबरन उन्हें परेशान कर रहे हैं। यहां तक की उनकी खाने कीचीजों में भी कमियां निकालते हैं
हिन्दुओं द्वारा किये गए इस विरोध के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जिला उपयुक्त को एक ज्ञापन देकर जांच की मांग की है। जिला प्रशासन शुक्रवार को मामले की जांच करेगी और उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
