चंडीगढ़, 12 फरवरी – केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि दिल्ली में नई सरकार बनने के बाद यमुना नदी की सफाई को तेज किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली का पानी औद्योगिक अपशिष्ट और सीवरेज के कारण प्रदूषित हो रहा है, जिसमें हरियाणा की कोई भूमिका नहीं है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एसवाईएल मुद्दे पर उन्होंने बताया कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है और इसे सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने के प्रयास जारी हैं। जल जीवन मिशन की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि इस योजना से 3 लाख बच्चों की जान बची और 25 लाख महिलाओं को जल जांच प्रशिक्षण मिला है।
पाटिल ने कहा कि दिल्ली को उसकी मांग से अधिक पानी दिया जा रहा है, और जल संरक्षण के लिए गांवों में संरचनाएं बनाई जाएंगी। विपक्ष की बजट आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने लोगों से जल संरक्षण के लिए जागरूक रहने की अपील की।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
