Tuesday , 27 October 2026

धरने पर बैठे सरपंचों को मिला कई सियासी दलों का समर्थन

इ-प्रणाली के विरोध में खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय परिसर में सरपंचों का धरना प्रदर्शन आज भी जारी रहा। धरने में सरपंचों के साथ ग्राम सचिव व कई सियासी दलों के लोगों ने भी सरपंचों को अपना समर्थन दिया। सरपंचों का समर्थन करने घरौंडा के पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान अपने साथियों सहित धरना स्थल पहुंचे और धरने पर बैठे सरपंचों को अपना समर्थन दिया। धरने के दौरान सरपंचों ने सराकर की नीतियों का विरोध करते हुए जम कर नारेबाजी की। इस दौरान सरपंचो ने सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए और चेतावनी देते हुए सत्तासीन नेता वह अधिकारियों के कार्यक्रमों को लेकर आयोजित होने वाले समारोह का बहिष्कार करने की बात कही और कहा जब तक सरपंचो की मांगो को पूरा नहीं किया जाता,किसी भी सत्ता सीन नेता को गांव में नहीं घुसने दिया जायगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *