नेशनल डेस्क: देशभर में आज कोरोना टीकाकरण शुरू हुआ है। इसे लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों के लिए खास संदेश जारी किया है। तो वहीं, पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि जो भी टीका लगाने के योग्य माने गए हैं, वो सभी लोगो टीका लगवाएं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीएम मोदी ने कहा, आज ज्योतिबा फुले जयंती से हम देशवासी ‘टीका उत्सव’ की शुरुआत कर रहे हैं और यह 14 अप्रैल यानी बाबा साहेब आंबेडकर जयंती तक चलेगा। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में जनता से सहयोग की अपील के साथ कई सुझाव भी दिए।
- पीएम ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा, ”ईच वन वैक्सीनेट वन” की बात कही. यानी जो लोग कम पढ़े-लिखे हैं, बुजुर्ग हैं, जो स्वयं जाकर टीका नहीं लगवा सकते, उनकी मदद करें।
- पीएम मोदी ने कहा, यह ‘टीका उत्सव’ कोरोना के खिलाफ दूसरी बड़ी लड़ाई है, हमें व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर स्वच्छता पर जोर देना होगा। उन्होंने कहा कि, संक्रमण का एक भी मामला आने पर हम सभी का जागरूक रहना, बाकी लोगों की भी जांच कराना बहुत आवश्यक है। प्रधानमंत्री ने कहा, हमारी सफलता इस बात पर तय होगी कि जो टीका लगवाने योग्य है, उसे टीका लगे।’
प्रधानमंत्री ने ”ईच वन- ट्रीट वन” के लिए भी लोगों से आग्रह किया। यानी जिन लोगों के पास साधन नहीं, जिन्हें जानकारी भी कम है, कोरोना के इलाज में उनकी उनकी मदद करें.- प्रधानमंत्री ने समाज के लोगों, परिवारों से कोविड-19 की स्थिति में माइक्रो कन्टेनमेंट जोन बनाने में सहयोग की अपील की। पीएम ने कहा कि एक और अहम बात यह है कि किसी को कोरोना वायरस संक्रमण होने की स्थिति में, माइक्रो कन्टेनमेंट जोन बनाने का नेतृत्व समाज के लोग करें।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
