Monday , 27 July 2026

दुष्कर्म की शिकार नाबालिग को देना ही होगा बच्चे को जन्म

तलवंडी साबो के गांव त्योणा पुजारिया की एक 14 साल की दिव्यांग का गर्भपात नहीं कराया जा सकता। उसे बच्चे को जन्म देना होगा। फरीदकोट मेडिकल कॉलेज द्वारा बठिंडा पुलिस को भेजी रिपोर्ट के अनुसार वो 8 माह के गर्भ से है। डाक्टरों के बोर्ड ने पुलिस व नाबालिग के परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल किया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एएसआई कृष्ण सिंह ने कहा कि बच्ची से दुष्कर्म का मामला 29 दिसंबर 2017 को सामने आया। तलवंडी साबो पुलिस ने काला सिंह पर केस दर्ज किया था। तब पुलिस का कहना था कि बच्ची 4 माह के गर्भ से है। नाबालिग को जांच के लिए बठिंडा सिविल अस्पताल से डाक्टरों ने फरीदकोट मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था। 4 जनवरी को मेडिकल के बाद केस दर्ज होने पर काला सिंह फरार हो गया। बाद में पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *