11 April 2019
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रोहतक : राेहतक के कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के ब्यान कि वो हमेशा भाजपा के सीएम और मंत्रियों के टारगेट पर रहते हैं पर सूबे के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने पलटवार किया। मंत्री ओपी धनखड़ ने दीपेंद्र हुड्डा को सलाह देते हुए कहा कि अगर दीपेंद्र हुड्डा टारगेट होने से डरते हैं तो उन्हें अपने घर बैठ जाना चाहिए। जब चुनाव दीपेंद्र लड़ेंगे तो बात तो उन्हीं की होगी।
मंत्री ओपी धनखड़ वीरवार को झज्जर विस के पन्ना प्रमुखों की बैठक को संबोधित करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा के ब्यान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान कृषि मंत्री ने तीन साल पहले प्रदेश में जाट आरक्षण में हुई हिंसा की याद काे ताजा करते हुए कहा कि रोहतक, झज्जर व कलानौर को जलाने वालों काे भूल मत जाना। कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने बैठक में उपस्थित पन्ना प्रमुखों को वोटरों से वोट मांगने के टिप्स भी दिए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
