Thursday , 30 July 2026

दिल्ली: वीकेंड कर्फ्यू के चलते बदरपुर बॉर्डर पर वाहन चालकों को दिल्ली में घुसने से रोका, जानें

नेशनल डेस्क: दिल्ली एनसीआर में बढ़ते कोरोना ग्राफ को देखते हुए दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया है जिसका असर फरीदाबाद में भी देखने को मिल रहा है फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले लोगों को बदरपुर बॉर्डर पर रोका जा रहा है जहां दिल्ली पुलिस पूरी जांच-पड़ताल करने के बाद ही है दिल्ली में प्रवेश दे रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 दिल्ली पुलिस के जवान की माने तो वाहन चालकों पर जरूरी सेवा से संबंधित पास, हवाई अड्डे की टिकट, रेलवे स्टेशन की टिकट, और परीक्षाओं से संबंधित प्रवेश पत्र के अलावा इमरजेंसी वाले लोगों को ही पूरी तरह से भापने के बाद दिल्ली में जाने दिया जा रहा है। इस दौरान दिल्ली पुलिस के जवान ने लोगों से अपील भी की है कि मास्क का प्रयोग करें और बेवजह घर से बाहर सड़कों पर ना निकले,  पुलिस का सहयोग करें।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *