नेशनल डेस्क: योग गुरू बाबा रामदेव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आयुर्वेद बनाम एलोपैथी विवाद के बीच अब दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने योग गुरु रामदेव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और दिल्ली हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किया है। याचिका में रामदेव को पतंजलि के कोरोनिल टैबलेट के बारे में झूठे बयान और जानकारी फैलाने से रोकने की मांग की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
योग गुरू रामदेव पर लगा है ये आरोप
योग गुरू रामदेव पर आरोप लगा है कि वो पतंजलि की दवा कोरोनिल को लेकर झूठे दावे और बयानबाजी कर जनता के बीच भ्रम पैदा कर रहे हैं। कोरोनिल पर बाबा रामदेव द्वारा किए जा रहे भ्रामक प्रचार को रोकने के लिए हाईकोर्ट में केस दर्ज किया गया है। इस मामले की सुनवाई जा ही होगी। इस केस की सुनवाई न्यायमूर्ति सी हरिशंकर करेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
