दिल्ली, 29 मई। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गई, जब वहां कुछ लोगों ने धनधन फायरिंग शुरू कर दी। इस वारदात में एक शख्स गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
वारदात मंगलवार की है,कोर्ट में सब कुछ सामान्य चल रहा था। लोगों की भारी भीड़ थी। तभी अचानक कोर्ट परिसर के गेट नंबर 2 के पास गोलीबारी शुरू हो गई। गोली की आवाज़ सुनते ही लोग इधर उधर भागने लगे। कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान वहां गोली लगने से एक शख्स घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस को मौके से एक हथियार भी बरामद हुआ, जिससे गोली चलाई गई थी।
पुलिस के मुताबिक इस गोलीबारी के पीछे गैंगवार की आशंका है। क्योंकि फायरिंग उस वक्त हुई जब वहां कुछ आरोपियों को लाया जा रहा था। घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल अभी तक किसी भी आरोपी के पकड़े जाने की ख़बर नहीं है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
