Sunday , 26 July 2026

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

नेशनल डेस्क: दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद यह जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। ट्वीट में उन्होंने कहा कि, उन्हें हल्के लक्षण हैं जिसके चलते उन्होंने खुद को घर में ही आईसोलेट कर लिया है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने हाल ही अपने संपर्क में आए लोगों को कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आगे लिखा, ‘मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मुझमें कोरोना संक्रमण के हल्‍के लक्षण हैं। टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मेरे संपर्क में आए लोगों से अनुरोध है कि वे भी अपनी कोरोना जांच करवा लें। मैं अपने आवास से दिल्‍ली को मॉनिटर करने के साथ काम करता रहूंगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *