Tuesday , 27 October 2026

दिनदहाड़े बैंक में डकैती की वारदात, 2 लाख 37 हजार ले उड़े डकैत

राजस्थान :जिले के नीम का थाना कस्बे में तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। घटना बुधवार दोपहर की है। नीम का थाना कस्बे के डाबला गांव में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण बैंक की ब्रांच है। दोपहर को करीब तीन नकाबपोश डकैत बैंक में घुसे। बैंक में घुसते ही इन्होंने कैशियर व मैनेजर की कनपटी पर असलहा लगा दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोग सहम गए। डकैतों ने बैंक की ब्रांच में रखे हुए करीब 2 लाख 37 हजार रुपए बैग में भर लिए। इसके बाद डकैतों ने हवाई फायरिंग की। पूरी घटना बैंक में लगे हुए सीसीटीवी में कैद हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

पुलिस ने बताया कि बदमाशों की संख्या पांच थी। तीन बदमाश बैंक के अंदर आए थे, जबकि दो बदमाश बैंक के बाहर बाइक लिए हुए खड़े थे। डकैती करने के बाद बदमाशों ने करीब पांच राउंड फायरिंग की। इससे बैंक में भगदड़ का माहौल बन गया। डकैत हाथों में हथियार लहराते हुए बैंक से भाग गए। कुछ दूर पैदल चले और उसके बाद बाइक पर फरार हो गए। घटना के बाद बदमाशों के भागते वक्त की घटना बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर ही आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी में जुट गई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *