सिरसा(सुरेंद्र सैनी) : सिरसा के मोहता गार्डन में रहने वाली एक महिला ने अपने पोते के साथ उसकी माँ द्वारा मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई है.मारपीट का वीडियो भी महिला ने पुलिस को दिया है.फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले में बच्चे की माँ के खिलाफ जे जे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर माँ को गिरफ्तार कर लिया है.वायरल वीडियो में सुनाई दे रहा है की बच्चे ने कमरे में शौच कर दिया जिसके बाद उसकी माँ ने उसकी पिटाई की.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिरसा शहर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया की मोहता गार्डन की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दी थी की उसकी बहु ने उसके पोते के साथ मारपीट की है,जिसपर कारवाही करते हुए पुलिस ने माँ के खिलाफ जे जे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर माँ को गिरफ्तार कर लिया है.फ़िलहाल इस मामले में जाँच चल रही है.
जिला बाल सरक्षण विभाग की सदस्य गीता कथूरिया ने बताया उनके पास पुलिसकर्मी एक बच्चे को साथ लेकर आये थे,उन्होंने बताया था की बच्चे के साथ उसकी माँ ने मारपीट की थी,पुलिस ने बच्चे के साथ मारपीट की वीडियो भी दिखाई थी.इस मामले में गम्भीरता को देखते हुए हमने बच्चे को सुरक्षित वातावरण देने के लिए उसकी सुरक्षा को देखते हुए उसकी दादी को सौंप दिया है.बच्चे की दादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
