Sunday , 26 July 2026

दाती महाराज की 15 सालों से सेवा कर रहे सेवदार ने कई राज से उठाया पर्दा

गुरुग्राम, 16 जून। आसाराम बापू और गुरमीत राम रहीम की तरह अब दाती महाराज पर भी पुलिस का शिकंजा कस चूका है। बता दें, शनि भक्त दाती महाराज पर एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है जोकि दाती महाराज की सेवदार भी रह चुकी है। वहीं गुरुग्राम के सोहना के रहने वाले व्यवसायी सचिन जैन ने दाती महराज के कई राज खोले हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आपको बता दें कि सचिन 15 सालों से दाती महराज के सेवा में थे। सचिन ने दाती महराज पर आत्यमहत्या करने के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया। सचिन की माने तो दाती महराज अपने खास कमरे में केवल महिला सेवादार रखता था। वहां पुरुष को जाने की इज्जत नहीं थी। सचिन ने बताया कि जब ये सवाल उसने दाती महराज से किया तो उनके बीच अनबन पैदा हो गई। सचिन जैन की माने तो अब दाती महराज से उसकी जान को खतरा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *