Monday , 27 July 2026

तेजाब हमले से हुई महिला की मौत।

हैदराबाद: 30 नवंबर तेलंगाना के वारंगल जिले में तेजाब हमले की शिकार महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने घटना के संबंध में आज तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जफरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गरिमिल्लापाले गांव में कल शाम तेजाब हमले में झुलसी 25 वर्षीय एक महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ स्थानीय लोग उसे वारंगल के सरकारी अस्पताल ले गए.पुलिस ने बताया कि वह 50 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

जांच अधिकारी के मुताबिक महिला तलाकशुदा थी और किसी व्यक्ति के साथ रह रही थी. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया लगता है कि इसी व्यक्ति ने उसके चरित्र पर शक करते हुए दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उसपर तेजाब से हमला किया है, महिला कुछ समय पहले ही इस व्यक्ति से अलग हुई थी.पुलिस ने बताया मामले की जांच जारी है.

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *