रेवाड़ी : तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार 27 वर्षीय एक युवक को पीछे से टक्कर मार दी जिसमे उसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं अन्य बाइक सवार युवक इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार ये हादसा रेवाड़ी जिले के गोपालदेव चौक के पास हुआ जहाँ तेज रफ्तार से आते हुए ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार संदीप नामक युवक को पीछे से टक्कर मार दी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल सवार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भर्ती करवाया गया है। मरने वाला युवक रोज की तरह अपने काम पर जा रहा था जब पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी।
आपको बता दें कि यह हादसा रामपुरा थाने से महज 50 मीटर दूरी पर हुआ, जहां पुलिस द्वारा नाका भी लगाया हुआ है। ऐसे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़क हादसों को लेकर रेवाड़ी पुलिस कितनी गंभीर है। वहीं खबर भेजे जाने तक पुलिस अस्पताल नहीं पहुंच सकी थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
