डेरा सच्चा सौदा में बने 23 अवैध इमारतों पर नगर योजनाकार विभाग किसी भी वक्त पीला पंजा चला सकता है। डेरा प्रमुख की आलीशान व रहस्यमयी गुफा ( तेरा वास ) से लेकर इन अवैध इमारतों में 50 एकड़ में बना सत्संग स्थल, 43 हजार वर्ग मीटर में बना क्रिकेट स्टेडियम के अलावा बाबा की बेटी अमरप्रीत कौर का आलीशान महल भी शामिल है। नगर योजनाकार विभाग एक बार फिर से 7 मई 2018 को CLU को लेकर डेरा प्रबंधन को नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है। फ़िलहाल इस मामले में डेरा प्रबंधन की तरफ से नगर योजनाकार विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव को एक अपील भी की हुई है |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नगर योजनाकार विभाग ने 11 अप्रैल 2018 को डेरा प्रबंधन को इस संदर्भ में नोटिस जारी कर 24 अप्रैल तक जवाब देने को कहा गया था। 23 अप्रैल 2018 को डेरा प्रबंधन की ओर से इस बारे में जवाब दाखिल किया गया और इससे पहले डेरा प्रबंधन ने इस कड़ी में नगर योजना विभाग के प्रधान सचिव को भी एक अपील की थी। हलाकि नगर योजनाकार विभाग की ओर से डेरा में सीएलयू नियमों को ताक पर रखकर बनाए गए 23 भवनों को गिराने के संबंध में नोटिस जारी करने के बाद अब 7 मई को दोबारा डेरा प्रबंधन को नोटिस भेजा जाएगा। हालांकि डेरा प्रबंधन ने 12 भवनों के CLU के लिए विभाग में आवेदन की हुई थी लेकिन उन भवनों के नक़्शे और कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं लेने के चलते उन 12 भवनों के CLU आवेदन 28 मार्च 2018 को विभाग द्धारा रद्द कर दिया गया। नोटिस के अनुसार डेरा प्रबंधन अगर निर्धारित अवधि में CLU फीस व जुर्माना अदा नहीं करता तो विभाग की तरफ से अवैध भवनों को गिराने की कार्यवाही अमल में ले जाएगी |
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
