Monday , 27 July 2026

डिटेक्टिव स्टाफ ने 386 किलोग्राम गांजे सहित काबू किए पांच आरोपी

जींद, 25 अगस्त  : मुख्यमंत्री के नशामुक्त हरियाणा अभियान में जींद पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। हयिाणा पुलिस महानिदेशक बीएस संधू के निर्देशन में हुई पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार एसएसपी डा.अरूण सिंह के निर्देशन में डिटेक्टिव स्टाफ जींद ने कंटेनर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

डिटेक्टिव स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर किनाना गांव के नजदीक नाकाबंदी करके कंटेनर से 386 किलोग्राम गांजा सहित पांच आरोपियों को काबू किया हैं। पकडे गए सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि इस बात का खुलासा हो सके कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की सप्लाई कहाँ की जनि थी।

 

 

 

उन्होंने बताया कि बीते दिनों हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के साथ लगते राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर नशे के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाते हुए नशामुक्त अभियान की शुरूआत की थी। जिसके तहत हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बीएस संधू के दिशा निर्देश पर जींद के एसएसपी डा.अरूण सिंह के नेतृत्व में डिटेक्टिव स्टाफ ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।

 

 

 

 

डीएसपी ने बताया कि गांजा का व्यापार करने वाले हाईटेक् गिरोह का मुख्य आरोपी रमेश अपने साथियों के साथ हवाई जहाज से छत्तीसगढ़ पहुंचकर वहां के डीलरों से गांजा खरीदकर यहां से कंटेनर मंगवाकर वहां से लोड करवाने के बाद स्वयं ही हवाई जहाज द्वारा यहां पहुंच जाता था। जबकि उसके साथी कंटेनर में गांजा भरकर हरियाणा में पहुंचते थे। जानकारी के अनुसार रमेश अपने साथियों के साथ बीते कईं वर्षों से इस नशे का व्यापार कर रहा था । इस बार भी रमेश वहां से कंटेनर में गांजा भरवाकर अपने साथियों को हरियाणा के लिए भेज दिया।

 

 

 

 

इस बात की सूचना तुंरत जींद डिटेक्टिव स्टाफ ने नाकाबंदी व आने जाने वाले वाहनों की विडियोग्राफी शुरू करवा दी। तभी कुछ समय बाद एक कंटेनर जुलाना की तरफ से आता दिखाई दिया जिसको रूकवाकर काबू किया। संदेह पर डयूटी मजिस्टे्रट बुलाकर कंटेनर की तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर बनी खुफिया जगह से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ तथा कंटेनर में चालक सहित सवार पांच आरोपियों को काबू कर लिया गया ।

 

 

 

काबू किए गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इनका एक और मुख्य सरगना गांव सुलचानी जिला हिसार निवासी अनिल व गांव सिसाय जिला हिसार निवासी सुभाष भी इस व्यापार में शामिल हैं व इस गांजा में उनकी भी हिस्सेदारी हैं इन्को भी जल्द ही पुलिस द्वारा काबू कर लिया जाएगा तथा प्रयोग में लाया जाने वाला कंटेनर गांव सीसर जिला रोहतक निवासी सुनील उफ काला व विकास की हैं। जो इा गाड़ी के मालिक है तथा नशीले पदार्थों की सप्लाई के लिए गाड़ी उपलब्ध करवाते हैं। पकड़े गए तीन आरोपियों के खिलाफ पहले भी मुकदमें दर्ज हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *