Monday , 2 November 2026

टोहाना नागरिक अस्पताल में निकला करीब 10 फ़ीट लम्बा सांप

टोहाना, 7 जुलाई(नवल सिंह): टोहाना क्षैत्र में बारिश के मौसम में सांप निकलने का सिलसिला जारी है। एक बार फिर टोहाना के नागरिक अस्पताल में सांप निकलने से अस्पताल में सांप की दहशत छा गई। यह दूसरी बार हुआ जब नागरिक अस्पताल में सांप घुस गया। सांप लगभग छ फीट लंबा था जोकि नागरिक अस्पताल में महिला वार्ड के पीछे वाले क्षैत्र में झाडियों में देखा गया। इसकी सुचना वन्य विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वन्य विभाग के कार्यकता ने लगभग डेढ घण्टे की मशक्त के बाद सांप को पकड़ा और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ डा.सतीश गर्ग ने नागरिक अस्पताल प्रांगण में बार-बार निकल रहे सांप को लेकर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं वन्य विभाग के कार्यकता डा.गोपी ने सांप निकलने का कारण अस्पताल के आसपास फैली गंदगी को बताया। पानी इक्कठा होता है इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को वन्य विभाग की और से लिखा जा चुका है परन्तु अभी कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *