Thursday , 29 October 2026

टोहाना : दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में युवक की मौत

टोहाना , 28 अगस्त(नवल सिंह): टोहाना फतेहाबाद रोड़ गांव अकावाली के पास दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में एक बाईक सवार की मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में युवती सहित दो घायल हैं। जानकारी के अनुसार मृतक युवक व घायल युवती दोनों भाई बहन एक बाईक पर सवार थे। घायल युवती को इलाज के लिए नागरीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जंहा से प्राथमिक उपचार के बाद युवती को अग्रोहा मैडिकल रैफर कर दिया गया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार गांव अकावाली निवासी सोनू अपनी बहन के साथ बाइक पर गांव से कुछ दूरी पर पट्रोलपंप से तेल डलवाकर वापिस आ रहा था कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाईक ने उन्हें टक्कर मार दी। हदसा इतना जबरदस्त था कि सोनू की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर दोनो को टोहाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जंहा डाक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया और युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्वर ग्रोहा मैडिकल रैफर कर दिया। वहीं इस दुर्घटना में अन्य बाइक सवार के भी घायल होने की सुचना है जिसका किसी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *