Tuesday , 27 October 2026

टीचर्स को बिना कारण कॉलेज से निकालने पर गुस्साए छात्र, बैठे धरने पर

फतेहाबाद, 3 अगस्त(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद के आर्यभट्ट नर्सिंग कॉलेज में आज स्टूडेंट ने जमकर हंगामा किया। गौरतलब है कि आर्यभट्ट कॉलेज की दो अध्यापिकाओं को कॉलेज प्रबंधन ने बिना किसी कारण से उन्हें हटा दिया। जब इस बात का पता स्टूडेंट को चला तो स्टूडेंट ने कॉलेज में हंगामा शुरू कर दिया और कॉलेज गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। इस धरने में काफी संख्या में छात्र-छत्राओं ने भाग लिया। स्टूडेंट्स का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा स्टूडेंट्स को प्रताड़ित किया जाता है और बात बात पर फाइन लगाए जाते हैं। इसके विरोध में जब कॉलेज की दो महिला टीचर्स ने स्टूडेंट का साथ दिया तो कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें बिना किसी कारण के ही कॉलेज से निकाल दिया। जब स्टूडेंट ने कॉलेज प्रबंधन से टीचर्स को निकालने का कारण पूछा तो कॉलेज प्रबंधन कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। जिसको लेकर स्टूडेंट्स का गुस्सा फुट पड़ा और वह धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे स्टूडेंट्स की मांग है कि जब तक उन दोनों टीचर को दोबारा कॉलेज में ज्वाइन नहीं करवाया जाता तब तक स्टूडेंट्स क्लास में नहीं जाएंगे और उनका धरना जारी रहेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दे आर्यभट्ट नर्सिंग कॉलेज पूर्व विधायक सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा के भतीजे रवि गिलाखेड़ा का है। वहीं धरने पर कॉलेज स्टूडेंट से बात करने के लिए पहुंचे कॉलेज प्रबंधन कमेटी के रवि गिलाखेड़ा स्टूडेंट की मांगों को मानने से साफ तौर पर इंकार कर दिया। उन्होंने स्टूडेंट को धमकी भरे लहजे मे कहा कि स्टूडेंट की मांग पूरी नहीं की जाएगी, अगर कोई स्टूडेंट्स क्लास में नहीं बैठना चाहता तो वह कॉलेज छोड़ कर जा सकता है।

 

फिलहाल कालेज के गेट के बाहर स्टूडेंट्स का धरना लगातार जारी है और आज सुबह से स्टूडेंट कॉलेज के बाहर बैठे कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्राइवेट कॉलेजों के द्वारा पहले स्टूडेंट से मोटी फीस जमा करवा ली जाती है और उसके बाद फाइन के नाम पर स्टूडेंट की जगह काटी जाती है। अगर कोई स्टूडेंट उनका विरोध करता है तो उसका नाम काटने की धमकी दे दी जाती है जिस पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *