Monday , 14 September 2026

जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को जेल के पते पर आ रहे हैं कार्ड्स

रोहतक, 22 अगस्त : साध्वियों यौन शोषण मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम का 15 अगस्त को जन्मदिन था। जन्मदिन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि राम रहीम के अनुयायी और भक्त जेल से दूर रहें। लेकिन भक्त जेल के पते पर बर्थडे कार्ड्स भेजकर जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
बता दें, राम रहीम के जन्मदिन पर 8-10 भक्तों ने शुभकामनाएं नहीं भेजीं बल्कि हजारों की तादाद में कार्ड सुनारिया जेल पहुंचे हैं। जन्मदिन को गुजरे 6,7  दिन हो चुके हैं लेकिन कार्ड पहुंचने का सिलसिला अब भी जारी है। देश के अलग-अलग हिस्सों से राम रहीम के नाम पर कार्ड पहुंच रहे हैं। रोहतक के स्थानीय पोस्ट ऑफिस में पिछले एक हफ्ते से कार्ड्स का अंबार लगा हुआ है।
सुनारिया गांव के पोस्टमास्टर जगदीश बधवार का कहना है कि बीते एक सप्ताह से उनका काम दोगुना हो गया है। उन्होंने कहा, कि दशक के अपने करियर में उन्होंने कभी किसी एक शख्स के नाम इतने खत आते नहीं देखे। उन्होंने कहा कि ऐसे बैकग्राउंड वाले शख्स के लिए इतनी शुभकामनाएं हैरान करती हैं। उन्होंने बताया कि आमतौर पर वह सुबह 9 बजे दफ्तर पहुंचते हैं और दोपहर 1 बजे तक लगभग सारे काम सिमटने को होते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से स्टाफ 8 बजे सुबह आता है और शाम 6 बजे तक भी काम खत्म नहीं हो पा रहा। इसका कारण है, बड़ी तादाद में ग्रीटिंग कार्डों का पहुंचना। वह आगे कहते हैं, राम रहीम के नाम स्पीड पोस्ट और जनरल पोस्ट से खूबसूरत और रंगीन कार्ड पहुंच रहे हैं जिनकी कीमत 50 से 100 रुपये के बीच है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *