ना सोना, न चांदी, न गहने न कोई दूसरी कीमती चीज चोर का दिल आया तो आया किस पर और जाते जाते ले गया अपने साथ। इस बार हम आपको जिस चोरी के बारे में बताने जा रहे है ये जरा अजीबो गरीब चोरी है। जिस के बारे में सुन कर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएगे कि इस शख्स ने ऐसा क्यों किया। मामला फतेहाबाद के एक घर का है। जहाँ स्कूटी पर सवार एक शख्स एक घर की दीवार से गमला चुरा कर ले गया। ये पूरा नजारा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फिलहाल मालिक ने इस चोरी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज नहीं करवाई है। लेकिन मकान मालिक का कहना है कि ये बहुत खास पौधा है जिसके पत्ते अपने आप रंग बदलते हैं इस पौधे की खासियत के बारे में गमला ले जाने वाले शख्स को पता होगा। नरेश नागपाल ने बताया कि ये दुर्लभ पौधा है जो उसने बंगलौर से मंगवाया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
