Wednesday , 28 October 2026

घने कोहरे का कहर, आपस में टकराए डंपर और फोर व्हीलर!

टूटी फूटी हालत में दिखाई दे रहे इस फोर व्हीलर को देखकर आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि हादसा कितना भयानक रहा होगा। तस्वीरें फतेहाबाद जिले से सामने आई है। जहां आज यानि गुरूवार को घने कोहरे के चलते नेशनल हाइवे-9 बायपास सड़क हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक दौलतपुर के समीप नई अनाजमंडी की ओर से एक डंफर हाइवे की ओर आया, जबकि हिसार की ओर से सामान से भरी एक टाटा ऐस गाड़ी आ रही थी। घनी धुंध के चलते दोनों वाहनों के चालकों को दिखाई नहीं दिया और हाईवे पर दोनों ही वाहनों की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में टाटा ऐस गाड़ी के चालक की जान बच गई और उसे सिर्फ मामूली चोटें आई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जबकि डंफर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मेदानी इलाकों में देखने को मिल रहा हे। एक ओर जहां तापमान गिरा है तो वहीं प्रदेश में घने कोहरे ने दस्तक दे दी है। घने कोहरे के चलते सड़क हादसे भी बढने लगे हैं। फिल्हाल पुलिस की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बतां दे कि जिस जगह यह हादसा हुआ है, यह एक खतरनाक चैराह बनता जा रहा है, आए दिन यहां पर हादसे होते हैं, कई लोगों को यहां जान भी गवानी पड़ी है। शहरवासियों ने प्रशासन से कई बार यहां ब्रेकर अथवा अंडर पास बनाने की मांग की है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *