रेवाड़ी में आपसी रंजिश को लेकर बुधवार सुबह दो गुटों में हुई गैंगवार से पूरा शहर दहल गया। पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया। वही घटना के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने हर चौक चौराहे पर फाॅर्स तैनात कर नाकेबंदी कर दी। स्थिति को देखते हुए डीएसपी और एसएचओ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार रेवाड़ी में आज सुबह करीब 6 बजे हनुमान मंदिर के पास बाइक पर आये कुछ बदमाशों ने सरजीत नाम के युवक पर ताबड़ तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और करीब तीन गोली लगने से सरजीत की मौके पर ही मौत हो गयी। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मामला पुरानी रंजिस का बताया जा रहा है।
वहीं गुस्साए सरजीत पक्ष के लोगो ने बदमाशों का पीछा किया तो दूसरे पक्ष के अन्य युवक शशांक उन्हें बस स्टैंड की पार्किंग में मिला उसी वक्त लाठी-डाँडो से शशांक पर हमला कर दिया जिससे शशांक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहाँ उपचार के दौरान शशांक की मौत हो गयी। इस पूरी घटना में इनका एक अन्य साथी मुकेश घायल हो गया। वही गैंगवार की पूरी घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस इस पूरे मामले में अभी कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस का कहना है की जल्द ही बदमाशों को राउंड अप कर लिया जायेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
