Monday , 2 November 2026

गुरुग्राम महिला पुलिस जवान राखी बांधकर करेंगी नियमों का उल्लंघन करने वालों को जागरूक

गुरुग्राम , 25 अगस्त(सतीश कुमार राघव): ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को जागरुक करने के लिए रखाबंधन के मौके पर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एक मुहिम शुरू की है। इस मुहीम के तहत अगर कोई भी व्यक्ति ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसे महिला पुलिस की जवान राखी बांध कर नियमों के प्रति जागरुक करेंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुरुग्राम स्मार्ट पुलिस ने ट्रैफिक नियमों को तौड़ने वालों को सबक सीखाने औऱ ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए रखाबंधन के मौके पर यह एक अनोखा कदम उठाया है। बात दें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले न केवल अपने लिए खतरा बनते हैं बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा पैदा करते हैं। ऐसे ही लोगों को मानसिक तौर पर ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने यह मुहीम चलाई है जिसके तहत यातायात नियमों को तोड़ने वालों को महिला पुलिस जवान न केवल राखी ही बांधेंगी बल्कि उन्हें ट्रैफिक नियमों का पाठ भी पढ़ाएंगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *