Monday , 14 September 2026

खाई में बस गिरने से 11 लोंगो की मौत

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लाक के दानापानी में चीरधार टोटाम के पास बस ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे हुआ। हादसे में मरने वालों की संख्या 12 बताई जा रही है। जबकि 14 लोग घायल हो गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

सबसे पहले हादसे में 11 लोगों की मौत की सूचना थी। इधर, रामनगर में भी उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव और एसएसपी पी रेणुका देवी भी घटना स्थल को रवाना हो गए हैं। हादसा स्थल पर रेस्क्यू का कार्य चल रहा है। मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।

 

 

 

डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत कार्य के लिए एसडीआरएफ और एसडीएम मौके पर पहुंच गए हैं। GMOU बस सल्ट से रामनगर जा रही थी। घायलों को रामनगर सिविल अस्पताल भेजा गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *