Wednesday , 28 October 2026

खल भंडार से चोर ले उड़े पशुओं का आहार

चोरी का एक मामला सामने आया है जहाँ इस बार चोरों ने पशुओं के आहार पर अपने हाथ साफ़ करते हुए लाखों की कीमत के खल-बिनौले, गेहूं सरसों और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी की ये घटना चंडीगढ रोड स्थित बंसल शर्मा खल भंडार की है। चोरों ने देर रात दुकान को अपना निशाना बनाया और लाखों की लूट को अंजाम दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पंहुची और मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी। इस घटना की सूचना पाकर अंतराष्ट्रीय मानवधिकार काउंसिल के कानूनी सलाहाकर नवनीत शर्मा, ब्रहामण सभा के पूर्व प्रधान बलबीर शर्मा मौके पर पहुंचे और मामले की शीघ्र कार्यवाही की मांग की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुकान मालिक प्रवेश शर्मा ने बताया कि जब वह सुबह साढे सात बजे दुकान पर पहुंचा तो सारा सामान बिखरा हुआ था और दुकान के दोनों दरवाजे खुले हुए थे। उसने तुरंत इसकी सुचना पुलिस को दी। दुकान मालिक ने बताया कि दुकान से 20 टिन सरसो के तेल, लगभग 150 थैले खल, एक दर्जन पशुओं के गद्दे, भारी मात्रा में गेंंहू, खल, बिनौले, व चार हजार की नकदी चोरी हुई है।

दुकान मालिक ने इस मामले में पुलिस प्रशासन से चोरों को शीघ्र पकड़ कर उचित कार्यवाही की मांग की है।

वहीं पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। जिसके लिए एफएसएल की टीम द्वारा फ्रिंगर प्रिंट्स भी लिए जाएंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *