लुधियाना, 22 जून। रूपनगर में आम आदमी पार्टी विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर खनन माफिया के हमले के बाद से आप पार्टी द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों का दौर जारी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आप पार्टी ने लुधियाना जिला मुख्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। प्रदेश महासचिव अहबाब सिंह ग्रेवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार खनन माफिया पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। जिसके चलते ना सिर्फ अधिकारियों बल्कि विधायकों को भी माफिया निशाना बना रहा है। उन्होंने आरोपियों को जल्द से जल्द काबू किए जाने और उन्हें सख्त सजा देने की मांग की। जबकि एक आरोपी की ओर से विधायक पर कथित तौर पर रिश्वत मांगने सम्बन्धी आरोपों कोउन्होंने सिरे से नकारते हुए कहा कि यह सब झूठ है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
