नेशनल डेस्क: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बड़ा ऐलान किया है। राज्य स्तरीय वेबिनार में प्रदेश पर मंथन के दौरान ने CM गहलोत ने मुख्यमंत्री कोरोना बाल एवं विधवा कल्याण योजना का ऐलान किया। इस योजना में कोरोना से अनाथ हुए बालक, बालिका और विधवा महिला को एक लाख का अनुदान मिलेगा। अनाथ बच्चों को 18 साल की उम्र तक 2500 रुपए की मासिक सहायता मिलेगी, जबकि उन्हें 18 साल की उम्र पूरी होने पर 5 लाख की सहायता दी जाएगी।

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कुछ ऐसा..
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय वेबिनार में प्रदेश पर मंथन किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले कि सबको पता है चुनौती बड़ी है। अगर समस्या पूरी तरह खत्म करनी है सही स्टडी करनी होंगी। देखना होगा कि किन किन देशों में बाल मजदूरी नहीं है। किस देश ने बाल मजदूरी को कैसे खत्म किया। आम आदमी की वो मजबूरियां खत्म करनी होंगी जिससे बाल मजदूरी खत्म हो।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
