कॉमनवैल्थ गेम्स में भारतीय पहलवान राहुल अवारे ने 57 किलोग्राम फ्री स्टाइल रैसलिंग में देश को गोल्ड दिला दिया है। 26 साल के राहुल ने फाइनल मुकाबले में कनाडा के पहलवान स्टीवन ताकाहाशी को 15-7 से हरा दिया। अब इंडिया के खाते में 13 गोल्ड हो गए हैं। राहुल पाकिस्तान के मोहम्मद बिलाल को 12-8 से हराने के बाद फाइनल में पहुंचे थे। हालांकि सेमिफाइनल में बिलाल ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन अंत में अवारे ने अच्छे दांव पेच लगाकर अपनी जीत पक्की कर ली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वहीं, दूसरी तरफ भारतीय महिला पहलवान बबीता फोगाट ने भी फ्री स्टाइल इवेंट के 53 किग्रा वर्ग में सिल्वर मैडल जीत लिया है। ग्रुप आधार पर हुये मैच में बबीता अपने पिछले दो मुकाबले जीतने के बाद स्वर्ण पदक मुकाबले में पहुंची थीं जहां उन्हें कनाडा की डायना वेकर ने कड़ी चुनौती देते हुये हराया। डायना ने दूसरे राउंड में 5-2 की बढ़त के साथ यह मुकाबला जीता और ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुये स्वर्ण पदक जीत लिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
