Wednesday , 28 October 2026

कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ मुख्यमंत्री के बयान पर सीबीआई जाँच की मांग

सोनीपत, 26 जून(संजीव घनघास): पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की आदमपुर हलके में कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ की गयी बयानबाजी पर राजनीति गरमा गयी है। मुख्यमंत्री के बयान को लेकर कुलदीप बिश्नोई समर्थक खासा नाराज हैं और मुख्यमंत्री के इस ब्यान पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। इसी के चलते पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सोनीपत के सांसद धर्मपाल मलिक ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया है कि वह कुलदीप बिश्नोई की छवि खराब करने के लिए ऐसी बयानबाजी की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पत्रकारों से बात करते हुए धर्मपाल मलिक ने कहा कि अक्टूबर 2014 से पहले मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की हरियाणा की राजनीति में कोई भी भूमिका नहीं थी। फिर मुख्यमंत्री भाजपा और हजका के गठबंधन पर अपनी प्रतिक्रिया कैसे दे सकते है। मुख्यमंत्री के बयान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न्यायिक जांच या सीबीआई जाँच की मांग की है। उन्होंने मांग कि मुख्यमंत्री स्वंय स्टेज के माध्यम से बताए कि उन्हें यह जानकारी कहा से मिली।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक शक्शियत को एक मिसाल के तौर पर देखा जाता था। परन्तु आज की ओछी राजीनीति ने सब कुछ मिटटी में मिलाकर रख दिया। आज के दिन चुनावों और वोट बैंक बढ़ाने के लिए उलटी सीधी गलत बयान बाजी करने से भी पीछे नहीं हटते है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जाट और नॉन जाट का नारा लगाया हुआ है और कुलदीप बिश्नोई ऐसी शक्शियत है जो इस नॉन जाट के नारे में सेंध लगाएंगे। उनकी छवि को ख़राब करने के लिए गलत बयान बाजी की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *