चंडीगढ,28अप्रेल। हरियाणा में आम आदमी पार्टी आगामी मई और जून माह में अपने संगठन का ढांचा खडा करेगी। कुरूक्षेत्र में शनिवार को पार्टी की बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने यह खुलासा किया।
जयहिंद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा में 16 हजार बूथ है। इन सभी बूथों पर कमेटियां बनाई जायेंगी। इसके साथ ही दस हजार मंडल इकाइयां भी बनाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि बूथ इकाइयों के कार्यकर्ता प्रदेश में दिल्ली सरकार के अच्छे कामकाज और हरियाणा की सरकार के कांडों की जानकारी आम आदमी तक पहुंचायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पूरी तरह से चुनावी वायदों को भुला दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का तो कोई वजूद ही नहीं है। उन्होंने कहा कांग्रेस गुटों में बंटकर अपना वजूद गंवा चुकी है। आज कांग्रेस हुड्डा,तेवर,किरण व सुरजेवाला खेमों में बंटी है। इसी तरह इनेलो भी भाजपा की बी टीम ही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
