Sunday , 1 November 2026

कुछ पाने की इच्छा शक्ति हो तो सब कुछ किया जा सकता है: श्याम चंद

 गांव बरोदा में मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र मलिक के द्वारा बुजुर्गों के सम्मान में एक कार्यकर्म का आयोजन किया गया जिसमे  खाद्य आपूर्ति विभाग के पूर्व मंत्री चौधरी श्याम चंद ने खास तौर पर शिरकत की। उपस्थित जन को सम्बोधित करते हुए 88 वर्षीय चौधरी श्याम चंद ने अपने जीवन संबंधित बातें भी कार्यक्रम के दौरान साँझा की। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश को जातिवाद के कुऐं में धकेला जा रहा है। किसी भी समाज के लोग अकेले जीवन यापन नही कर सकते। सभी समाज के लोग एक दूसरे से जुडे हुए हैं।
 भूपेंद्र मलिक ने कहा कि हमें राजनीतिक पूर्वजों के आदर्शों के दिखाए मार्ग पर चल कर प्रदेश को खुशहाल बनाना है। पूर्व मंत्री चौधरी श्यामचंद जैसे नेताओं से हमें सिख लेने की जरूरत है। इस मौके पर श्रीश्री 1008 भलेगिरी महाराज ने समरोह में पहुंच कर अपना आशीर्वाद दिया और इसके साथ ही कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन बुजूर्गों के मान-सम्मान के लिए किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *